फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cough syrup scandal Notices pasted at homes of four absconding accused announcement made by beating drum

कफ सिरप कांड: चार फरार आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा, डुगडुगी बजाकर दी जानकारी; 18 आरोपी जेल में

Sat, 10 Oct 2026 09:37 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 10 Oct 2026 09:37 PM IST
सार

कोडीन कफ सीरप मामले के चार आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए। पुलिस ने डुगडुगी बजवाकर कुर्की की सूचना दी। आरोपियों के खिलाफ मुगलसराय कोतवाली में दो प्राथमिकी दर्ज हैं। दोनों आरोपी वाराणसी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Cough syrup scandal Notices pasted at homes of four absconding accused announcement made by beating drum
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

कोडीन युक्त कफ सीरप प्रकरण में चंदौली पुलिस ने चार आरोपियों के वाराणसी स्थित घरों पर शनिवार को डुगडुगी बजवाकर कुर्की की उद्घोषणा संबंधी नोटिस चस्पा कराया। पुलिस के अनुसार, मुगलसराय कोतवाली में दर्ज दो प्राथमिकी में फरार चारों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
कोडीनयुक्त कफ सीरप प्रकरण में औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से मुगलसराय कोतवाली में छह अभियुक्तों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने 22 लोगों को अभियुक्त बनाया। पुलिस के अनुसार, इनमें से वर्तमान में 18 अभियुक्त जेल में हैं, जबकि चार फरार हैं।
विज्ञापन


फरार आरोपियों में शुभम जायसवाल निवासी कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना जैतपुरा, प्रशांत कुमार कसेरा और उनकी पत्नी अंजली रानी कसेरी निवासी कसेरा साकिनाम, हबीबपुरा, थाना चेतगंज; तथा आकाश गुप्ता निवासी औसानगंज, रानी फाटक, थाना जैतपुरा, वाराणसी शामिल हैं। मुगलसराय कोतवाली में दर्ज दोनों मुकदमों में फरार इन चारों अभियुक्तों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट-1, चंदौली की ओर से कुर्की की उद्घोषणा संबंधी नोटिस जारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को सभी अभियुक्तों के घरों पर डुगडुगी बजवाकर नोटिस चस्पा की। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि दोनों मुकदमों में शामिल फरार अभियुक्तों के घरों पर न्यायालय से जारी कुर्की की उद्घोषणा संबंधी नोटिस चस्पा की गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में अभी कई अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। उनके खिलाफ भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed