फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Danapur Special will arrive at the junction at 11:55 AM today, delayed by 14 hours.

14 घंटे की देरी से आज सुबह 11:55 बजे जंक्शन पर आएगी दानापुर स्पेशल

Thu, 25 Jun 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The Danapur Special will arrive at the junction at 11:55 AM today, delayed by 14 hours.
ट्रेनों की लेट लतीफी जारी है। बुधवार को अप और डाउन की ट्रेनें घंटों देरी से पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचीं। एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल फेयर 14 घंटे और चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल फेयर 24 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन

बंगलूरू दानापुर स्पेशल को बुधवार की रात 08:55 बजे आना था। रेलवे एप के टाइम टेबल पर इस ट्रेन का जंक्शन पहुंचने का समय बृहस्पतिवार को सुबह 11:55 बजे दिखा रहा था।
विज्ञापन

इसी तरह बुधवार की रात आठ बजे तक अप की ओर जाने वाली दानापुर-नई दिल्ली स्पेशल फेयर समर स्पेशल सवा घंटे, मुंबई-दानापुर स्पेशल फेयर 6 घंटे, कोलकाता अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस ढाई घंटे, विक्रमशिला एक्सप्रेस 2 घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटे, मुंबई-समस्तीपुर साढ़े आठ घंटे, पुणे-दानापुर स्पेशल फेयर 3 घंटे लेट रही।
दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस सवा घंटे, आनंद विहार -कामाख्या नार्थईस्ट डेढ़ घंटे, भटिंडा-बालूरघाट ढाई घंटे, फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही।
नई दिल्ली-डिब्रूगढृ राजधानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दानापुर- केसीआर बंगलूरू स्पेशल फेयर क्लोन स्पेशल साढ़े 7 घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि ट्रेनों को समय से चलाया जा रहा है। ट्रेनें समय से चलें इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे है। ट्रेनों को समय से चलाने का पूरा प्रयास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed