{"_id":"6924bbe2b3003793980da067","slug":"the-craving-to-eat-paan-became-expensive-thieves-took-away-kangans-bag-chandauli-news-c-189-1-svns1013-139725-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पान खाने की तलब पड़ गई महंगी, कंगन के बैग को उड़ाया ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पान खाने की तलब पड़ गई महंगी, कंगन के बैग को उड़ाया ले गए चोर
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धर्मशाला रोड पर चोरों ने एक बाइक पर टंगे झोले में रखे सोने के कंगन पर पलक झपकते ही हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित के अनुसार सोने के चार कंगन खरीदने के बाद उसे झोले में रखकर बाइक के हैंडल टांगने के बाद पास में ही स्थित एक पान विक्रेता को पान लगाने के लिए कहा। इस दौरान चोर ने झोले पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर रविवार की देर शाम प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री कालोनी के रहने वाले अरूण कुमार सिंह ने धर्मशाला रोड स्थित एक दुकान से 02 लाख 69 हजार रुपये के सोने के चार कंगन खरीदे थे। कंगन को एक झोले में रखने के बाद उसे अपनी बाइक के हैंडल पर टांग दिया। इसके बाद थोड़ा आगे बढ़ते ही उन्होंने अपनी बाइक रोक दी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर पान विक्रेता को पान लगाने को बोला। इस बीच चोर ने कंगन वाले झोले पर हाथ साफ कर दिया।
कुछ ही पल बाद जब बाइक सवार की निगाह हैंडल पर गई वहां झोला गायब देख उनके होश उड़ गये। इसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित की तहरीर के आधार रविवार की शाम प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाबत सीसीटीवी भी खंगाला गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।