फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The corner of the forest exploded in the reconnaissance of the Naxalites

नक्सलियों की टोह में छान मारा जंगल का कोना-कोना

Sat, 15 May 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
The corner of the forest exploded in the reconnaissance of the Naxalites
नौगढ़। नक्सलियों की टोह लेने के लिए शनिवार को एएसपी ऑपरेशन व सीओ नक्सल ने पुलिसकर्मियों व पीएसी के जवानों के साथ चकरघट्टा व नौगढ़ के जंगलों में कांबिंग की। इस दौरान उन्होंने जंगल का चप्पा-चप्पा छान डाला और वनक्षेत्र के गांवों में रह रहे ग्रामीणों को नक्सल गतिविधियों के प्रति सचेत किया। हालांकि इस दौरान उन्हें कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद एक बार फिर नौगढ़ के जंगलों में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अनिल कुमार, सीओ नक्सल श्रुति गुप्ता व पुलिसकर्मियों ने पगडंडियों के रास्ते सर्च ऑपरेशन चलाया। अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने वन क्षेत्र में बसी बस्तियों में रहने वाले ग्रामीणों से अनजान व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों से कहा कि अपराधिक प्रवृत्ति के लोग अगर गरीबों पर अन्याय उत्पीड़न करें तो पुलिस थानों, चौकियों या पुलिस अधिकारियों के मोबाइल पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। कांबिंग अभियान में पुलिस अधिकारियों के साथ प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ राम उजागीर, थानाध्यक्ष चकरघट्टा राजेश सरोज, चौकी प्रभारी औरवांटाड़, चौकी प्रभारी हरियाबांध, चौकी प्रभारी मझगावां व पीएसी बल के जवानों ने चकरघट्टा व नौगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी, कहुअवाघाट, बैरगाढ़, दानौगढा़, चिकनी समेत अन्य गांवों से सटे जंगलों व पहाड़ों में सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed