{"_id":"65aad094aad9f87720014f04","slug":"the-bullet-stuck-in-the-leg-of-one-criminal-came-out-the-other-got-plastered-chandauli-news-c-189-1-svns1010-9209-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बदमाश के पैर में फंसी गोली निकली, दूसरे का हुआ प्लास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बदमाश के पैर में फंसी गोली निकली, दूसरे का हुआ प्लास्टर
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सकलडीहा पुलिस की मुठभेड़ में घायल बावरिया गिरोह के चार बदमाशों में से एक बदमाश के पैर में गोली फंस गई थी। वहीं दूसरे का पैर फैक्टचर हो गया था। वाराणसी के ट्रामा सेंटर में शुक्रवार की सुबह तक पैर में फंसी गोली निकाल दी गई और फ्रैक्चर हुए बदमाश को प्लास्टर चढ़ा दिया गया। उन्हें जिला कारागार वाराणसी में भेज दिया गया है। अब वे जेल के अस्पताल में ही रेस्ट करेंगे।
सकलडीहा और अलीनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात अपने-अपने थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया था। आठों के पैर में गोली लगी थी। जिसमें सकलडीहा में घायल बदमाश बाबू उर्फ कालू के पैर में गोली फंस गई थी। वहीं बदमाश लालू का पैर फैक्चर हो गया था। जिन्हें बृहस्पतिवार को ही चंदौली जिला अस्तपाल से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। सकलडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह तक दोनो बदमाशों का इलाज पूरा हो गया। उनके पैर में प्लास्टर चढ़ा दिया गया। डॉक्टर ने उन्हें छुट्टी दे दी और रेस्ट के लिए कहा। वारंट तैयार किया गया जिसके बाद वे जेल में दाखिल हो गए। जिला कारागार वाराणसी के अस्पताल में अब वे रेस्ट करेंगे। बाकि छह बदमाश भी जेल जा चुके हैं। वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस की मुठभेड़ की चारो तरफ चर्चा रही।