फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The building of the State Seed Center could not be built even after five years

पांच वर्ष बाद भी नहीं बन पाया राजकीय बीज केंद्र का भवन

Mon, 13 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
The building of the State Seed Center could not be built even after five years
नियामताबाद । स्थानीय गांव स्थित राजकीय बीज केन्द्र का भवन पांच वर्ष बाद भी नहीं बन पाया। जबकि इस केन्द्र से 88 ग्राम पंचायत के किसान बीज सहित कृषि संबंधी जानकारी लेते रहे हैं। अब यहां के अस्थाई रूप से सभी कर्मचारियों को दूसरी जगह भेजें जाने की योजना है। जिससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

नियामताबाद गांव स्थित राजकीय बीज केंद्र कमलापति त्रिपाठी के समय बनवाया गया था। इस केंद्र से 88 ग्राम पंचायत के किसान बीज व कृषि संबंधी जानकारी दी जा रही र्थी। यहां का भवन जर्जर हो गया। किसानों की समस्या को देखते हुए पूर्व प्रधान किरन सिंह ने भवन निर्माण तक किसानों को बीज या कृषि संबंधित जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग के खाली पड़े जच्चा बच्चा केन्द्र में बीज केन्द्र की व्यवस्था की थी। जिसे स्वास्थ्य विभाग ने खाली करा दिया और यहां के कर्मचारियों को अन्य जगहों पर जोड़ने की योजना है । जिससे स्थानीय किसानों ने विरोध किया तथा मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर बीज केन्द्र को गांव में रहने की मांग की गई है। किसान अरुण सिंह, स्वतंत्र सिंह, गोविंद सिंह, राजेश्वर सिंह, आनन्द सिंह, रामजी बिन्द, रामबचन यादव, रमेश गुप्ता, आदी ने भवन के नवनिर्माण कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed