फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The 100 KVA transformer has been burnt for three days and has not been replaced yet

Chandauli News: तीन दिनों से जला 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर अब तक नहीं बदला

Sat, 09 Aug 2025 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The 100 KVA transformer has been burnt for three days and has not been replaced yet
क्षेत्र के खरौझा गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर पिछले तीन दिनों से जला हुआ है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है। सूचना दिए जाने के बाद भी दो दिन बीत गए अभी तक बदलकर नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गांव के पश्चिमी छोर पर 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाकर आधे भाग को बिजली की आपूर्ति की जाती है। मंगलवार की शाम ट्रांसफॉर्मर धू-धू कर जल गया। योगी सरकार ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना दिए जाने के 24 घंटे के अंदर नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति किए जाने का निर्देश दिया है बावजूद विभागीय अधिकारी निर्देशों की धज्जिया उड़ा रहे हैं। गांव के विश्वनाथ दुबे, श्यामलाल, राजन, गोपाल, अशोक, सुनील, सियाराम, राजेश आदि ने तत्काल नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल किए जाने का मांग की है। एसडीओ संतोष कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिली है जल्द ही नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed