फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tension in Jalilpur, six police stations and two platoons of PAC deployed

Chandauli News: जलीलपुर में तनाव, छह थाने की पुलिस और दो प्लाटून पीएसी तैनात

Fri, 18 Oct 2024 02:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Tension in Jalilpur, six police stations and two platoons of PAC deployed
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर गांव में बुधवार की रात जल निकासी के विवाद में पड़ोसियों में मारपीट हो गई थी, जिसमें साहिद अहमद (45) की मौत हो गई थी। गांव में तनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार की दो प्लाटून पीएसी, छह थानों के 150 पुलिसकर्मियों के साथ पांच थानाध्यक्ष और सीओ तैनात रहे। वहीं, पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जलीलपुर गांव में रेलवे लाइन के पास स्थित बस्ती में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। पानी ज्यादा गिराने पर आए दिन लोगों में विवाद होता है। बुधवार की शाम साहिद और राजन के घर की महिलाओं में इसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद रात 9 बजे दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी, जिसमें साहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रामा सेंटर बीएचयू ले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। साहिद के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने राजन, पंकज, अस्मित और विश्वजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए एसपी आदित्य लांग्हे ने रात में ही चंदौली, बबुरी, अलीनगर, मुगलसराय, शहाबगंज और महिला थाने की इंस्पेक्टर को पुलिस टीम के साथ तैनात कर दिया। इसके अलावा दो प्लाटून पीएसी भी लगाई गई है। घरों की छत, रास्तों और दुकानों के आसपास पुलिसकर्मी तैनात हैं। बृहस्पतिवार की सुबह पूरा गांव छावनी में तब्दील नजर आया। चौरहट चौराहे से जलीलपुर जाने वाले मार्ग की सभी दुकानें बंद करा दी गई हैं। इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तनाव को देखते हुए 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed