{"_id":"64306f360284739d4a04a3ea","slug":"tension-due-to-stoppage-of-temple-construction-three-arrested-one-absconding-chandauli-news-c-20-1-144026-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मंदिर निर्माण का कार्य रोके जाने से तनाव, तीन गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मंदिर निर्माण का कार्य रोके जाने से तनाव, तीन गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन
बबुरी थाना क्षेत्र के बौरी गांव में प्राचीन शिव मंदिर के हो रहे निर्माण कार्य को तोड़े जाने को लेकर शुक्रवार को तनाव उत्पन्न हो गया है। सूचना मिलने पर मौके पर सीओ अनिरूद्ध सिंह, नायब तहसीलदार और लेखपाल मौके पर पहुंच गए। मंदिर के हो रहे निर्माण कार्य को देखकर सही होने पर उन्हें उसे पुन: शुरू करा दिया गया। निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया है।
बौरी गांव में प्राचीन शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य तीन दिन से गांव के लोगों द्वारा चंदा लगाकर कराया जा रहा था। वही मंदिर के बगल में बने हुए पिलर को पास के लोगों द्वारा तोड़फोड़ जाने पर शुक्रवार को तनाव उत्पन्न हो गया। सूचना पर पीडीडीयू नगर क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह तथा नायब तहसीलदार वह क्षेत्र के लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए।
मौके की शिनाख्त करने के बाद प्राचीन मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया तथा गतिरोध उत्पन्न करने वाले तीन लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। वहीं पुलिस को आता देख एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि प्राचीन मंदिर का चार लोगों द्वारा एक पिलर को क्षतिग्रस्त करने और काम रोकने का कार्य किया गया। जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक फरार है। उसकी भी जल्द गिरफ्तारी कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।