{"_id":"68d59d416ae2c798880636c4","slug":"teenager-taking-bath-dies-due-to-drowning-in-pond-chandauli-news-c-189-1-svns1010-137063-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नहा रहे किशोर की पोखरे में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नहा रहे किशोर की पोखरे में डूबने से मौत
सार
नौगढ़ के जयमोहनी पोस्ता स्थित खजुरहिया पोखरा में तीन दोस्तों के नहाने के दौरान विनीत मौर्य की डूबने से मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विस्तार
नौगढ़| नौगढ़ थाना क्षेत्र के जयमोहनी पोस्ता स्थित खजुरहिया पोखरा में बुधवार को नहाने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना चंदौली-सोनभद्र बॉर्डर पर स्थित पोखरे में हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
टेढ़वा मधुपुर थाना रावर्टसगंज के निवासी तीन दोस्त विनीत मौर्य (14 वर्ष), सनी देओल (13 वर्ष) और हिमांशु (15 वर्ष) बुधवार को साथ में जयमोहनी पोस्ता के खजुरहिया पोखरा में नहाने गए थे। नहाते समय विनीत मौर्य वर्ष पुत्र दशमी मौर्य, गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद विनीत को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही सोनभद्र और नौगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
थाना अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि पानी में डूबने से बालक की मौत हुई है। शव को पंचनामा कर जिला अस्पताल चंदौली पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।