फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teenager dies due to drowning in pond

भैंस नहलाते समय तालाब में डूबने से किशोर की मौत

Fri, 12 Jun 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to drowning in pond
चहनियां। बलुआ थाना अंतर्गत पपौरा गांव में शुक्रवार की सुबह तालाब में भैंस को नहलाते समय पैर फिसलने से डूबकर किशोर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

किशोर की मौत से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। पपौरा गांव निवासी सूरज यादव (13) पुत्र घुरभारी यादव शुक्रवार की सुबह भैसों को चराने के लिए गया था। चरने के बाद भैस समीप के ही तालाब में नहाने उतर गई। यह देख सूरज भी तालाब में उतर गया। वह भैसों को नहला रहा था तभी पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आस पास के लोगों के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाक 112 नंबर पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह सूरज को पानी से बाहर निकालकर पुलिस के सहयोग से उसे निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। बलुआ पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को परिजनों को सौप दिया। शव घर पहुुचते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूरज दो भाइयों में बड़ा था। घटना के बाद माता सुशीला और पिता बेसुध हो गए। परिवार वालों को दिलासा देने आए लोगों का भी माता पिता की स्थिति देख कर कलेजा मुंह को आ रहा था। दोपहर बाद गम के माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed