फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teenage girl's body found hanging from a saree three days before her wedding.

Chandauli News: शादी के 3 दिन पहले साड़ी के फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव

Thu, 25 Jun 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl's body found hanging from a saree three days before her wedding.
थाना क्षेत्र के बजहा गांव में बुधवार की देर रात एक 17 वर्षीय किशोरी चंदा कुमारी का साड़ी के फंदे से लटकता शव मिला। चंदा कुमारी की 3 दिन बाद शादी थी। पिता बृजेश बियार सहित अन्य लोग शादी की तैयारी में लगे थे।
विज्ञापन


बुधवार को उस समय की है जब परिजन शादी की तैयारी के लिए सामान खरीदने बाजार गए हुए थे। घर में चंदा अकेली थी। जब परिजन वापस लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा पीटने के बाद भी कोई जवाब न मिलने परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खोलकर देखा तो चंदा साड़ी के सहारे फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही बबुरी थाना अध्यक्ष किशोर कुमार चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष किशोर कुमार चौबे ने बताया कि घटना की सूचना मृतका के पिता द्वारा दी गई थी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। ऐसे में अचानक हुई इस घटना से परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं। पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किशोरी ने यह कदम किन कारणों से उठाया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed