फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teejan Bai presented to Draupadi swayamvar

तीजनबाई ने प्रस्तुत किया द्रोपदी स्वयंवर

Thu, 08 Oct 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 08 Oct 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
Teejan Bai presented to Draupadi swayamvar
दुलहीपुर स्थित सनबीम स्कूल में बुधवार को प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजनबाई
विज्ञापन
ने छात्रों के बीच अपने अंदाज में द्रोपदी स्वयंवर प्रस्तुत कर खूब तालियां बजवाईं।

 वे पूर्वांचल स्पीक मैके के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आई थीं।  
इस दौरान तीजनबाई ने कहा कि भारत की पहचान भारतीय संस्कृति से होनी चाहिए। भारतीय संस्कृति को बचाने एवं बढ़ाने का दायित्व बच्चों पर ही है।

इसलिए जरूरी है कि आज की पीढ़ी अपनी परंपराओं, संस्कृति, साहित्य एवं लोक जीवन की विशेषताओं को जाने। उन्होंने बताया कि पांडवों की बानी (कथा) ही पंडवानी है।

 इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। प्रधानाचार्य डा. शैलेश सिंघल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों की सार्थकता इसी में है कि आज की पीढ़ी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को पहचाने। कार्यक्रम का संचालन हेड मिस्ट्रेस स्मृति खन्ना ने किया।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में दुर्ग के एक छोटे से गांव अटारी (पाटन) के एक जनजाति समुदाय में जन्म लेने वाली तीजनबाई 13 वर्ष की उम्र से ही इस शैली को प्रस्तुत करती चली आ रही हैं।

उन्हें गायकी की इस विशिष्ट शैली के लिए देश-विदेश में अनेक पुरस्कार मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed