फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teachers will boycott the evaluation of answer sheets of UP board

Chandauli News: यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे शिक्षक

Wed, 15 Mar 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Teachers will boycott the evaluation of answer sheets of UP board
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सात सूत्री मांगों के समर्थन में 18 मार्च से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करेगा। मंगलवार को संघ के सदस्यों ने जिले के विभिन्न कॉलेजों में भ्रमण कर शिक्षकों से कार्य बहिष्कार के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने, वित्तविहीन शिक्षकों को उचित मानदेय देने, माध्यमिक शिक्षकों को अन्य राजकीय कर्मियों की तरह निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने आदि की मांग के समर्थन में आंदोलन कर रहे हैं। इसी को लेकर संघ ने 18 मार्च से शुरू हो रहे कापी मूल्यांकन के बहिष्कार का निर्णय लिया है। मंगलवार को शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल इंटर कॉलेज सकलडीहा, इंटर कॉलेज शहीदगांव, इंटर कॉलेज डाबरिया, इंटर कॉलेज धानापुर, इंटर कॉलेज धराव, इंटर कॉलेज रामगढ़, इंटर कॉलेज बलुआ में पहुंच कर अध्यापकों से संपर्क किया। इस दौरान के अध्यापकों से कापी मूल्यांकन बहिष्कार को सफल बनाने का आवाहन किया गया। प्रतिनिधि मंडल में संघ के मंडलीय मंत्री वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, मंत्री श्रीप्रकाश मिश्र, पूर्व मंत्री त्रिभुवन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed