फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teachers put seven point problems before BSA

शिक्षकों ने बीएसए के समक्ष रखी सात सूत्रीय समस्याएं

Thu, 21 Oct 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Teachers put seven point problems before BSA
चंदौली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला मंत्री मनोज कुमार पांडेय व वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव ने गुरुवार को बीएसए सत्येंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों ने बीएसए को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रभावी पहल की जाय। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की लंबित सात सूत्रय मांग-पत्र को लेकर प्रदेश के सभी जनपदों के जन प्रतिनिधियों सांसद एवं विधायक को 22 से 27 अक्टूबर तक ज्ञापन देना सुनिश्चित किया गया है। जनपद में छठ पूजा पर अधिकांश अध्यापकों, अध्यापिकाओं व बच्चों के अभिभावकों द्वारा मनाया जाता है, जिसे देखते हुए दो दिन का अवकाश घोषित किया जाय। जनपद के अंदर शिक्षकों का समायोजन व स्थानान्तरण किया जाय। जनपद के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं की वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कर पदोन्नति किया जाय। इसके अलावा जिन शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशक का बाधित वेतन व मानदेय बहाल किया जाय। इस अवसर पर विनोद कुमार यादव, मदन कुमार तिवारी, राकेश पांडेय, दीनदयाल सिंह यादव, रामअवध, अच्युतानन्द त्रिपाठी, विक्रांत चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed