फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teacher dies after falling from the roof

Chandauli News: छत से गिरने पर शिक्षामित्र की मौत

Sat, 08 Nov 2025 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Teacher dies after falling from the roof
धीना। थाना क्षेत्र के महुरा गांव में शुक्रवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय बरहन में कार्यरत शिक्षामित्र मंजू देवी (43) की छत से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

मंजू प्रतिदिन की तरह सुबह 7 बजे अपने घर की छत पर तुलसी की पूजा और सूर्य को अर्घ्य देने गई थीं। इस दौरान उनका पैर फिसल जाने से वह छत से नीचे गिर पड़ीं। परिजनों ने उन्हें तत्काल स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति दिनेश यादव ने बताया कि रोज की तरह उनकी पत्नी पूजा के लिए छत पर गई थीं, तभी यह हादसा हो गया। मंजू देवी अपने पीछे पुत्र अनुपम (24) और पुत्री गोल्डी (20) को छोड़ गईं। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार गुरैनी घाट पर किया। उनके पुत्र अनुपम यादव ने मुखाग्नि दी। थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि पंचनामा के बाद मंजू का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed