फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   teacher

अनुपस्थित छह शिक्षकों का रोका वेतन

Thu, 15 Aug 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
teacher
चंदौली। परिषदीय विद्यालयों में अध्यापन कार्य के दौरान अनुपस्थित रहने पर बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बुधावार को छह सहायक अध्यापकों का वेतन रोक दिया है। वहीं अनुपस्थित छह शिक्षामित्रों के मानदेय रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर निलंबन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर नौगढ़ के बीईओ ने पिछले दिनों परिषदीय विद्यालयों की जांच किया था। इसमें विशेषपुर स्थित परिषदीय विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक अजय कुमार, ज्ञान प्रकाश राय तथा शिक्षामित्र प्रमोद कुमार यादव, अखिलेश कुमार सिंह अनुपस्थित पाए गए थे। वहीं हरियाबांध में तैनात सहायक अध्यापक चंद्रशेखर कुमार, शिक्षामित्र तेजप्रताप, सुमनलता भी विद्यालय से गायब थी। इसके अलावा सोनईत में सहायक अध्यापक सूरज कुमार मधूकर, शिवनाथ राम गुप्ता और विजयडीह में सहायक अध्यापक अंजनी कुमार और शिक्षामित्र विनोद कुमार सिंह, बृजवंती देवी अनुपस्थित पाई गई। बीईओ की रिपोर्ट पर बेसिक शिक्षाधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन तथा शिक्षामित्रों का मानदेय रोकने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्टीकरण नहीं देने पर निलंबन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed