फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Target Red defeated Strong Achievers in the semi-finals

Chandauli News: सेमीफाइनल में टारगेट रेड ने स्ट्रांग अचीवर्स को हराया

Thu, 12 Jun 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Target Red defeated Strong Achievers in the semi-finals
पीडीडीयू नगर। दुलहीपुर के बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित अंडर-12 टी-20 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में टारगेट रेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्ट्रांग अचीवर्स को 75 रन से हरा दिया। इस तरह टीम फाइनल में पहुंच गई। टारगेट रेड के शशांक की फिरकी में स्ट्रांग अचीवर्स उलझ गई। प्लेयर ऑफ द मैच शशांक ने एक ओवर में एक रन देकर चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन

सेफीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए टारगेट रेड ने निर्धारित 20 ओवर में 165 रन बनाए। टीम की ओर से हनवित ने 43 गेंद पर 56 रन बनाया। अंश ने 19, अनिकेत ने 9 और रिषभ ने 8 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी स्ट्रांग अचीवर्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर केवल 90 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मानव ने 24, रेहान ने 23 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। मुख्य अतिथि कोच रतन सिंह ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। फाइनल मुकाबला 12 जून को सुबह 7:30 बजे पीसीए रामनगर और टारगेट रेड के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed