{"_id":"69f114ac444aa83d3f010eeb","slug":"taekwondo-anvi-from-gorakhpur-won-gold-in-under-14-girls-chandauli-news-c-189-1-svns1010-147813-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो : अंडर-14 बालिका में गोरखपुर की अन्वी ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो : अंडर-14 बालिका में गोरखपुर की अन्वी ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर केंद्रीय विद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत:
पीडीडीयू नगर। मानस नगर में केंद्रीय विद्यालय परिसर में केवी वाराणसी संभाग की संभागीय खेल कूद प्रतियोगिता की शुरूआत मंगलवार को हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन ताइक्वांडो बालिका वर्ग अंडर 14 में गोरखपुर की अन्वी प्रिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया। उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या क्षमा सिंह एवं क्रीड़ा शिक्षक आनंद कुमार ने किया। प्रतियोगिता में पिछली बार की चैंपियन टीम केवी इफ्को फूलपुर ने अपना परचम बरकरार रखते हुए अपने पहले मुकाबले में केवी न्यू कैंट प्रयागराज को पराजित किया। वहीं, ताइक्वांडो में बालिका वर्ग अंडर-17 बमरौली की संस्कृति ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस मौके पर प्राचार्य क्षमा सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं।
उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है, जो विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मुख्य अतिथि के रूप में आए वाराणसी संभाग के सहायक आयुक्त वीके सोलंकी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं, खेल मैदानों एवं प्रतिभागियों के लिए की गई तैयारियों काे देखा। खेल-कूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल आदि प्रतियाेगिताएं हुई। इस दौरान नगीना राम, श्याम बिहारी, सुरेश कुमारी भारती, हृषिकेश मयंक, अर्चना, सोमिल भारती, प्राची भार्गव, प्रियंका गुप्ता, रजत सिंह, सतेंद्र, संतोष कुमार, सत्य प्रकाश आदि रहे।