{"_id":"633b3405c6a9052599282a17","slug":"sweets-are-being-sold-without-writing-the-expiry-date-chandauli-news-vns677466147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना एक्सपायरी तिथि लिखे बेची जा रही है मिठाईयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना एक्सपायरी तिथि लिखे बेची जा रही है मिठाईयां
विज्ञापन
बिना एक्सपायरी तिथि लिखे बेची जा रहीं मिठाइयां
जिले के ज्यादातर मिठाई विक्रेताओं ने मिठाइयों पर नहीं लिखी है एक्सपायरी तिथि
सचित्र - 16
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। दुकानों में रखी मिठाइयों और पैकेट पर एक्सपायरी डेट लिखे जाने के आदेश के दो वर्ष बाद भी जिले में इसका पालन नहीं हो रहा है। मिठाइयों की प्रतिष्ठित दुकानों से लेकर साधारण विक्रेता तक ज्यादातर मानक को दरकिनार कर धड़ल्ले से मिठाइयां बेच रहे हैं। जबकि दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार हैं, जिसमें मिठाइयों की ज्यादा खरीदारी होती है।
लोगों को बेहतर गुणवत्ता की मिठाई उपलब्ध करवाने के लिए फूड सेफ्टी एण्ड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) की ओर से एक अक्टूबर 2020 से नए प्रावधान लागू कर दिए हैं। मिष्ठान भण्डार संचालक को काउंटर के भीतर मिठाई रखने से पहले प्रत्येक मिठाई की ट्रे पर उसकी निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट लिखनी होगी। बावजूद इसके अब तक ज्यादातर मिठाई विक्रेताओं ने इसका पालन शुरू नहीं किया है। इस वक्त त्योहारों के बाबत मिठाइयों की बिक्री जोरों पर है। हालांकि विभाग की ओर से गुणवत्ता जांच के नाम पर समय-समय पर कुछ दुकानों से सैंपल लिये जाते है लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता है।
इनसेट
बड़े कारोबारी मिठाई पर सिर्फ अवधि ही कर रहे हैं अंकित
पीडीडीयू नगर। फूड सेफ्टी एण्ड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से मिठाई पर एक्सपायरी डेट लिखे जाने के फरमान का पालन करने के नाम पर मिठाइयों पर सिर्फ अवधि लिखे रहे हैं। जबकि नियमानुसार मिठाई की निर्माण तिथि अंकित करना भी आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन
कोट
कुछ दुकानदारों द्वारा मिठाइयों पर एक्सपायरी तिथि लिखी जा रही है। वहीं इसके प्रति दुकानदारों को जागरूक भी किया जा रहा है। इस नियम को सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। आरएल यादव, अभिहीत अधिकारी, खाद्य सुुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
े