फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sweeper caught in objectionable condition beaten by wife

Chandauli News: आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए सफाईकर्मी को पत्नी ने पीटा

Wed, 20 Nov 2024 02:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Sweeper caught in objectionable condition beaten by wife
पीडीडीयू नगर। राजकीय महिला अस्पताल के एक सफाईकर्मी को उसकी पत्नी ने अस्पताल की एक दाई के साथ अवैध संबंध बनाते पकड़ लिया। उसके बाद उसने पति की खूब पिटाई की। मामला संज्ञान में आने पर मंगलवार को अस्पताल के प्रभारी ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। मामले की जांच के कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन

अस्पताल में दैनिक वेतन भोगी के रूप कार्यरत एक दाई और सफाईकर्मी के बीच अवैध संबंधों की चर्चा काफी दिनों से हो रही थी। 16 नवंबर को अस्पताल परिसर में ही सफाई कर्मी की पत्नी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद उसने पति की जमकर धुनाई की थी। इसके बाद पूरे अस्पताल में घटना को लेकर खूब चर्चाएं हो रही थीं। मंगलवार को मामले को संज्ञान में लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने दोनों को निलंबित कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. एसके चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed