फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Suspended a shop of quota and suspended to another

कोटे की एक दुकान बर्खास्त और दूसरे को किया निलंबित

Thu, 18 Nov 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Suspended a shop of quota and suspended to another
किसी भी कार्डधारक के साथ दुर्व्यवहार या अनियमियतता की शिकायत मिलने पर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई होना तय है। बुधवार को एसडीएम अजय कुमार मिश्रा ने एक कोटे की दुकान को बर्खास्त कर दिया। वही एक और कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों बर्थरा खुर्द गांव के कोटेदार की कार्ड धारकों के साथ दुर्व्यवहार करने और राशन नहीं देने की शिकायत की गई थी। ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचकर हंगामा भी किया था। एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक और तहसीलदार मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जहां कोटेदार के गायब होने पर कोटा दुकान को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने दुकानदार से स्पष्टीकरण मांगा था। जवाब नही देने पर बुधवार को एसडीएम ने बर्थरा खुर्द की दुकान को निरस्त करते हुए अन्य कार्रवाई का निर्देश दिया है। वही जलालपुर गांव के कोटेदार द्वारा भी कार्ड धारकों के साथ दुर्व्यवहार और अनिमियतता की शिकायत मिलने पर निलंबित कर दिया गया। इस बाबत पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि कार्ड धारकों द्वारा लगाये गये आरोप की जांच कर रिपोर्ट भेजी गई थी। एसडीएम अजय मिश्रा ने बताया कि किसी भी कोटेदार द्वारा किसी भी कार्डधारक के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी। दोषी होने पर माफ नही किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed