{"_id":"603404898ebc3e14fc003fdc","slug":"suspected-woman-s-death-chandauli-news-vns5760976196","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में विवाहित की मौत, मायके वालों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में विवाहित की मौत, मायके वालों ने किया हंगामा
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भटवारा कला गांव निवासी विवाहिता तुलसा यादव (32) की सोमवार की भोर में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद विवाहिता के मायके वाले भी जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए। घटना से आक्रोशित मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए इसका खुलासा करने की मांग करते हुए हंगामा किया । वहीं मायके वालों विवाहिता के ससुराल पक्ष के दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीचबचाव कर लोगों को शांत कराया। इस मामले में विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
भगवान दास के तीन पुत्रों में सबसे छोटे मुकेश यादव से तुलसा यादव की शादी 12 वर्ष पूर्व हुई थी। विवाहिता का 10 वर्षीय पुत्र श्याम बाबू है। भगवान दास के तीनों पुत्र अलग-अलग रहकर खेती व पशुपालन का कार्य करते हैं। विवाहिता सोमवार की भोर में पशुओं को चारा देने गई थी। पत्नी को देर तक वापस नहीं लौटने पर पति मुकेश यादव पशुशाला की ओर गया तो पत्नी को अचेतावस्था में गिरा हुआ देखकर सन्न रह गया। उसकी आंख पर गंभीर चोट के निशान थे और खून बह रहा था। पति ने 108 नंबर को सूचना दी लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची तो उसने निजी साधन से विवाहिता को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच इसकी जानकारी विवाहिता के मायके वालों को हो गई और वह भी अस्पताल पहुंच गए। वहां हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। वहीं विवाहिता के पिता भग्गू यादव ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी है। पिता की तहरीर पर महिला के पति सहित परिवार के छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। सीओ प्रीति त्रिपाठी का कहना है कि भटवारा कला गांव में हुई घटना की छानबीन की जा रही है। महिला के पिता भग्गू यादव की तहरीर पर उसके पति और उसके दोनों भाई, दोनों जेठानी सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।