फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Supporters of Mughalsarai MLA Sadhna Singh burnt the effigy of Union Minister Dr. Mahendra Nath Pandey

टिकट कटने पर नाराजगी: मुगलसराय विधायक साधना सिंह के समर्थकों ने फूंका केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय का पुतला, जमकर नारेबाजी 

Sun, 13 Feb 2022 10:21 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Feb 2022 10:21 AM IST
सार

भाजपा ने शनिवार की दोपहर नौ प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें मुगलसराय विधानसभा से भाजपा नेता रमेश जायसवाल को टिकट दिया गया, चकिया से कैलाश खरवार प्रत्याशी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Supporters of Mughalsarai MLA Sadhna Singh burnt the effigy of Union Minister Dr. Mahendra Nath Pandey
टिकट कटने पर मुगलसराय विधायक साधना सिंह के समर्थकों में नाराजगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली की मुगलसराय विधानसभा से रमेश जायसवाल को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने से खफा विधायक साधना सिंह के समर्थकों ने शनिवार की रात मुख्यालय स्थित सदर तहसील के पास केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय का पुतला फूंककर विरोध किया। विद्यासागर गुप्ता ने आरोप लगाया कि प्रत्याशी चयन का फैसला पार्टी विरोधी है।

विज्ञापन


इससे भाजपा को मुगलसराय विधानसभा में गहरा आघात लगेगा। पार्टी को इस फैसले पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। भाजपा ने शनिवार की दोपहर नौ प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें मुगलसराय विधानसभा से भाजपा नेता रमेश जायसवाल को टिकट दिया गया, चकिया से कैलाश खरवार प्रत्याशी बनाए गए हैं।

विज्ञापन

वहीं देर रात भाजपा विधायक साधना सिंह के समर्थकों ने मुख्यालय स्थित सदर तहसील के सामने जमा हो गए। इस दौरान नाराज विधायक समर्थकों का गुस्सा फूटा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री व चंदौली सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय का पुतला फूंका और विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विजय सिंह, अजय सिंह, संतोष जायसवाल, समर बहादुर सिंह, टिंकल सिंह, शुभम सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed