फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sunflower cultivation started in Narvan area

Chandauli News: नरवन क्षेत्र में शुरू हुई सूरजमुखी की खेती

Sat, 13 Apr 2024 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sunflower cultivation started in Narvan area
कंदवा। धान के कटोरे के नाम से प्रसिद्ध नरवन परगना के किसान अब परंपरागत खेती से हटकर सूरजमुखी जैसी फसल को उगाने की ओर रुख करने लगे हैं। बरहनी गांव के किसान बनारसी सिंह ने गेहूं की फसल की जगह कम लागत में करीब आठ बिस्वा खेत में सूरजमुखी की खेती की है। खेत में लहलहाती सूरजमुखी की फसल को देख किसान काफी गदगद हैं।किसान को उम्मीद है कि यह फसल उसके लिए काफी फायदेमंद होगी और तैयार होने पर काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


बरहनी विकास खंड का नरवन परगना खासतौर से धान व गेहूं की खेती और बेहतर पैदावार वाले क्षेत्र के तौर पर जाना जाता है। समय पर पानी खाद बीज न मिलने से किसानों की फसल हर वर्ष खराब होने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इससे उबरने के लिए अब किसान सूरजमुखी, सब्जी, तरबूज और खरबूज की खेती करने लगे हैं। बरहनी गांव निवासी किसान बनारसी यादव ने करीब आठ बिस्वा खेत में सूरजमुखी की खेती किया है और खाद के रूप में केवल गोबर की खाद का प्रयोग किया है। अब सूरजमुखी की फसल तैयार हो गई है और पौधों पर फूल भी लहलहाने लगे हैं। फसल तैयार देखकर किसान काफी गदगद है। कम लागत में अच्छी फसल तैयार देख कर आसपास के दूसरे किसान भी अब सूरजमुखी की खेती करने का मन बनाने लगे हैं। किसान बनारसी सिंह ने बताया कि अगले साल से वह नई तकनीकी और वैज्ञानिक विधि से खेती करने का मन बना रहे हैं। किसान बनारसी सिंह के अनुसार धान व गेहूं की खेती में जो नुकसान हो रहा है इससे वहीं नुकसान पूरा होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन



इनसेट-

दूसरी बार सूरजमुखी की खेती की है बनारसी सिंह ने
कंदवा। किसान बनारसी सिंह ने पिछले साल भी सूरजमुखी की खेती किया था। इससे उन्हें करीब डेढ़ कुंतल सूरजमुखी की फसल मिली थी। इससे करीब एक कुंतल सूरजमुखी का तेल मिला था। घर के तेल से स्वाद के साथ परिवार के लोगों की सेहत भी ठीक थी। इससे प्रभावित हो कर बनारसी सिंह ने दूसरे वर्ष भी सूरजमुखी की जैविक खेती करने का फैसला लिया।अब लहलहाती फसल देख उन्हें काफी सुकून मिल रहा है। बताया की फसल तैयार होने पर निगरानी करनी पड़ती है नहीं तो तोता फसल को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed