फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   summer vacation near, books not found

गीष्मकालीन अवकाश नजदीक, नहीं मिली किताबें

Tue, 17 May 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
summer vacation near, books not found
कंदवा। परिषदीय विद्यालयों में नया शैक्षिक सत्र शुरू हुए एक माह से अधिक का समय बीत चुका है परंतु अभी तक बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। 20 मई को सभी स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए बंद हो जाएंगे, तब तक इन परिषदीय विद्यार्थियों को नए शैक्षिक पुस्तकें नहीं मिल पाएंगी, जिसके परिणामस्वरूप बच्चे गर्मी की छुट्टियों में भी एक जुलाई को स्कूल खुलने तक अपने पुस्तक पढ़ाई से वंचित ही रहेंगे। अभी परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों द्वारा बच्चों को अपनी कक्षा से उत्तीर्ण विद्यार्थियों से पुस्तक एकत्र कर पठन-पाठन का काम कराया जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि हर नए सत्र के पाठ्यक्रम में कुछ बदलाव होता है, जिससे पुराने पुस्तकों से पढ़े बच्चों का नई पुस्तक आने के बाद नुकसान हो जाएगा। शिक्षक भी इस बात से चिंतित हैं कि हर साल कुछ न कुछ कोर्स बदलता है और नया पाठ्यक्रम जुड़ता है। यदि ऐसा हुआ तो पढ़ा पढ़ाया सब बेकार हो जाएगा। शिक्षा विभाग ने परिषदीय छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए खूब मेहनत किया और हजारों नए छात्रों को अपने स्कूल में नामांकन कराया। उन्हें पुस्तकों के अभाव में पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी कन्हैया लाल ने बताया कि अब तक नई पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पायी हैं। पुराने छात्रों के किताबों से ही पढ़ाई कराई जा रही है। उम्मीद है जल्द ही नई पुस्तकें उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed