फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Students enter college campus after thermal screening

आठ माह बाद कॉलेज परिसर में लौटी रौनक

Tue, 24 Nov 2020 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Students enter college campus after thermal screening
पीडीडीयू नगर के एलबीएस डिग्री कॉलेज में प्रवेश से पूर्व छात्राओं का स्क्रीनिंग करता कर्मी। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण के चलते आठ माह से बंद कॉलेज सोमवार को खुल गए। कालेज खुलते ही छात्र-छात्राओं की चहल कदमी से परिसर गुलजार हो गये। इस दौरान कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत कालेज प्रशासन की ओर से प्रबंध किए गए हैं। नियमानुसार कालेज में पचास प्रतिशत छात्र-छात्राओं की ही कक्षाएं चलेंगी। कक्षाओं को सैनिटाइज किए जाने के साथ प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था की गई थी। सोमवार को विद्यार्थियों की संख्या काफी थी। कक्षाओं में दूरी बनाकर विद्यार्थियों को बैठाया गया था।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में आठ माह बाद सोमवार को पीडीडीयू नगर स्थित विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में दो सौ छात्राएं पहुंची। इस दौरान प्रवेश द्वार पर बनाए गए कोविड हेल्प डेस्क पर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और हाथों को सैनिटाइज किया गया। बाद में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सभी छात्राओं को कक्षाओं में बैठाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रनिता श्रीवास्तव ने बताया कि सभी छात्राओं को मास्क पहनने के साथ पानी की बोतल घर से लाने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही छात्राओं को कालेज भेजे जाने के लिए अभिभावकों से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

चकिया स्थित सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को महाविद्यालय खुलने पर 250 छात्राएं पहुंची। यहां करीब 14 सौ छात्राएं पंजीकृत हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता सिन्हा ने बताया कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन किया जा रहा है। शिकारगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित बाबा जागेश्वर नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य इंजीनियर प्रताप नारायण सिंह ने बताया कि सोमवार को 35 विद्यार्थी पहुंचे थे। महाविद्यालय में 240 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बताया कि परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर स्थित एलबीएस डिग्री कालेज में दाखिले के लिए काउंसिलिंग चल रही है। यहां कक्षाएं चलानेे की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। इस महीने काउंसिलिंग की पूरी होने के बाद कक्षाएं संचालित की जाएंगी। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र मिश्र ने बताया कि काउंसिलिंग के बाद दिसंबर से कक्षाओं का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। कक्षाएं और काउंसिलिंग एक साथ शुरू कराने से काफी भीड़ होगी। इसे देखते हुए कक्षाओं का संचालन अभी नहीं किया जा रहा है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए पाठ्य सामग्री मुहैया कराई जा रही है।

सकलडीहा पीजी कालेज में भी कक्षाओं का संचालन सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या कम थी। लेकिन कालेज प्रबंधन की ओर से कोविड-19 को देखते हुए सावधानी बरती गई। सैनिटाइजर और मास्क लगाने के बाद ही कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन सोमवार को विद्यार्थी ही आये थे। मास्क, सैनिटाइज समेत कोविड के अन्य प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
अब धीरे-धीरे छात्रों की संख्या बढ़ेगी।
रिपोर्ट - कमलजीत सिंह
बाइट - 2200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed