{"_id":"58052ffc4f1c1b562c70346b","slug":"student-elections-to-encompass","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव के लिए दिया धरना
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 18 Oct 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
धरना देते छात्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय पीजी कालेज में छात्रसंघ का चुनाव स्थगित होने से नाराज छात्रों ने सोमवार को चुनाव निर्धारित तिथि पर कराने की मांग को लेकर धरना दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार वीरेन्द्र राय और प्राचार्य डा. पीके सिंह के समझाने के बाद भी छात्र धरने पर बैठे रहे। छात्रों ने चेताया कि शीघ्र चुनाव नहीं हुआ तो छात्र उग्र आंदोलन करेंगेे।
कालेज प्रशासन द्वारा अधिकारियों की सहमति पर 18 अक्तूबर को नामांकन और 27 अक्तूबर को चुनाव कराने की अधिसूचना जारी की गई थी। दूसरे दिन ही चुनाव स्थगित होने की सूचना मिलते ही छात्रों ने विरोध करना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने त्यौहार का हवाला देते हुए छठ पूजा बाद कराने का आश्वासन दिया था। मगर छात्र नेताओं ने पाठन- पाठन बाधित होने का हवाला देते हुए निर्धारित तिथि पर चुनाव कराने की मांग को लेकर धरना पर बैठ गये।
उधर भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि अधिकारी छात्रसंघ का गला घोटने की राजनीति कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे तहसीलदार वीरेन्द्र राय, चुनाव अधिकारी डा. शिवसहाय सिंह यादव, प्राचार्य डा. पीके सिंह ने छात्रों को बहुत समझाने का प्रयास किया। मगर छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस बाबत तहसीलदार वीरेंद्र राय ने बताया कि एसडीएम के आने के बाद ही समय का निर्धारण किया जायेगा। इस मौके पर धरना पर बैठे छात्र नेता सत्यप्रकाश यादव पुत्तुल, आर्यन यादव, मंगल राजभर, करन कुमार, रविकांत मौर्य, शिवलोक यादव, सौरभ सिंह, शिवम सिंह, प्रकाश जायसवाल, सोनू यादव विजेन्द्र, संदीप यादव, विवेक सिंह, सौरभ गुप्ता, सूरज, सुल्तान अली आदि मौजूद रहे।