{"_id":"5ec1728a8ebc3e908f686e66","slug":"strict-surveillance-investigation-and-sanitation-work-intensified-in-hotspot-villages-chandauli-news-vns525416664","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटस्पाट गांवों में कड़ी चौकसी, जांच और सैनिटाइज का काम तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटस्पाट गांवों में कड़ी चौकसी, जांच और सैनिटाइज का काम तेज
विज्ञापन
इलिया के बेन गांव में बैरिकेडिंग करते पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मी।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर/चंदौली। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य महकमा भी कोरोना संक्रमित मरीजों के गांवों में लोगों की स्क्रींनिंग व सेनीटाइज कराने के लिए टीमों का गठन कर दिया है। जिले में छह हॉटस्पाट बनाए गए हैं। जहां चिकित्सकों की टीम गांवों में पहुंचकर लोगों की घर-घर स्क्रींनिंग कर रही है। वहीं सफाई कर्मी गांवों की गलियों व मुहल्लों में जाकर सफाई करने के साथ ही सेनीटाइज कर रहे है।
रविवार को हॉटस्पाट गांव बिसौरी में लोगों की स्क्रींनिंग के साथ सेनीटाइज किया। वहीं जसुरी गांव में सेनीटाइज के साथ सफाई का कार्य हुआ और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई। इसके अलावा इलिया के बेन, डेहरी कला (रामशाला), बबुुरी के रघुनाथपुर गांव में स्क्रीनिंग शुरू कराई गई। जबकि 13 मई को पहला हॉटस्पाट घोषित मैनुद्दीनपुर गांव में अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया।
जनपद में कोरोना संक्रमण के सात मरीज होने के बाद प्रशासन गंभीर हो गया। सदर विकास खंड के बिसौरी गांव में चिकित्सकों की टीम दो दिनों से लोगों की स्क्रींनिंग कर रही है। इसमें परदेशी राम, संजय कुमार, नीरज कुमार सहित कुल 32 लोग कार्य में जुट हुए हैं। साथ ही इसकी निगरानी सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पीपी उपाध्याय कर रहे हैं। वहीं जसुरी में बीडीओ व गांव निवासी व जिला पंचायत सदस्य व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह बबलू ने गांव में एक कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे गांव का सेनीटाइज कराया।
विज्ञापन
इलिया संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के बेन तथा डेहरी कला के दो पाजिटिव मिले हैं। इसमें बेन के अलावा डेहरीकला की जगह रामशाला गांव को हॉटस्पॉट घोषित किया गया। कारण कि डेहरी कला में मिलने वाला पाजिटिव रामशाला प्राथमिक स्कूल में क्वारंटीन था। जांच के बाद रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। ऐसे में राम शाला गांव को हाट स्पाट बनाया गया है।
रविवार का एएसपी वीरेंद्र कुमार यादव, एसडीएम शिपू गिरी तथा सीओ नीरज सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ रविवार को बेन तथा रामशाला गांव का दौरा किया। एएसपी वीरेंद्र कुमार ने संक्रमित के परिवार के सदस्यों और रामशाला प्राइमरी स्कूल पर क्वारंटीन 13 लोगों की जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेजने के निर्देश दिए। पंचायत विभाग की ओर से प्राथमिक विद्यालय सहित गांव को सेनिटाइज किया गया। बेन तथा रामशाला गांव के सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह से सील कर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. रजनीश, डॉ. अंकित, डॉ. संजय मौजूद रहे।
बबुरी संवाददाता के अनुसार रघुनाथपुर गांव में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गांव को हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया है। जरूरत के सामान मुहैया कराए गए। लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत नही है। गांव को सैनिटाइज करने के साथ थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। रविवार को सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम विजय नारायण, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, एडीओ पंचायत बृजेश कुमार सिंह, डीसीपी मनोज कुमार श्रीवास्तव, थाना प्रभारी एनएन सिंह ने रघुनाथपुर गांव पहुंचकर पूरे गांव को सील कर दिया।
नियामताबाद संवाददाता के अनुसार हाट स्पाट घोषित मैनुद्दीनपुर गांव में भी कड़ी चौकसी बरती जा रही है। अधिकारियों ने वहां हालात का जायजा लिया। गांव से सटे मिर्जापुर और वाराणसी की सीमा को सील किया गया है। लोगों की नियमित जांच कराई जा रही है।
हाई अलर्ट बरंगा गांव को किया सैनिटाइज
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के हाई अलर्ट मोड पर बरंगा गांव में सफाईकर्मी द्वारा सैनिटाईज किया जा रहा है। वहीं ग्राम प्रधान बुद्धि राम द्वारा गांव में डुगडुगी पिटवाकर सबको घरों में रहने व मास्क लगाने का आह्वान किया। गांव में जाने वाले तीनों रास्ते दुधारी -रमाऊपुर व बिसौरी से होकर जाते थे, उन्हें ग्राम प्रधान ने बांस लगाकर बंद करा दिया है। यहां 15 मई को एक कोरोना पाजिटिव पाया गया था। चूंकि मुंबई से लौटा युवक सीधे जिला अस्पताल में जांच के बाद वहीं क्वारंटीन था। वह लौटने के बाद घर नहीं गया था। ऐसे में प्रशासन ने बरंगा गांव को हाई अलर्ट मोड पर रखते हुए रास्ते को सील कर दिया है। वहीं दो दिन पूर्व मुंबई से आए अठारह लोगों को गांव के स्कूल में क्वारंटीन कर दिया गया है।
एक नजर संक्रमितों पर
1-13 मई को बबुरी थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव में पहला संक्रमित मिला। वह 11मई को मुंबई से लौटा था।
2-15 मई को सदर के बिसौरी गांव और सैयदराजा के बरंगा गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। दोनों 13 मई को मुंबई से लौटे थे।
3-16 मई को चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें सदर के जसूरी गांव, इलिया के बेन और डेहरी कलां और बबुरी के रघुनाथपुर गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। जसूरी, बेन और डेहरी कला के संक्रमित 13 मई को मुंबई से लौटे थे। जबकि रघुनाथपुर को संक्रमित गुरुग्राम से लौटा था। इसी दिन एक पाजिटिव मिर्जापुर के जमालपुर के जफलापुर गांव का भी जिले में मिला था। जो यहीं पहले से क्वारंटीन था। पाजिटिव पाए जाने के बाद उसे मिर्जापुर भेज दिया गया।
जिले में बने छह हॉटस्पाट
1-13 मई को बबुरी थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव में पहला संक्रमित मिलने पर यहां हाट स्पाट बनाया गया है।
2-15 मई को सदर के बिसौरी गांव और सैयदराजा के बरंगा गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। बिसौरी को हाट स्पाट बनाया गय है जबकि बरंगा को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। कारण कि यहां का मरीज बाहर से सीधे अस्पताल में क्वारंटीन था।
3-16 मई को सदर के जसूरी गांव, इलिया के बेन और डेहरी कलां और बबुरी के रघुनाथपुर गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। जसूरी, बेन और रघुनाथपुर को हाट स्पाट बनाया गया है जबकि डेहरी कला गांव का संक्रमित बगल के रामशाला प्राइमरी स्कूल में क्वारंटीन था तो पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद डेहरी कला की जगह रामशाला गांव को हाट स्पाट बनाया गया है।