फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   start the irrigation system

नलकूपों को चालू हालत में रखंे

Sun, 23 Oct 2016 01:26 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 23 Oct 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
start the irrigation system
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करते कमिश्नर वाराणसी नितिन रमेश गोकर्ण।
कमिश्नर वाराणसी नितिन रमेश गोकर्ण ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बिजली और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे खराब ट्रान्सफार्मरों की स्थिति की सूचना, विद्युत की  आपूर्ति, स्थापित नलकूप चालू हालत में है कि नही की जानकारी, नहरों की  सिल्ट सफाई, टेलवार पानी की उपलब्धता बनाये रखें।
विज्ञापन


कमिश्नर ने कहा कि अधिकारी विकास कार्यों की जानकारी  वाट्सएप ग्रुप से जुड़कर प्रतिदिन दें। अधिशासी अभियंता विद्युत, नलकूप  एवं सिंचाई विभाग को निर्देश दिया कि वे क्षेत्रों से मिलने वाली जानकारी  पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए नलकूपों को चालू हालत में  बनाये रखे तथा नहरों के टेल तक सिंचाई हेतु पानी एवं खराब ट्रांसफार्मरों  के प्रतिस्थापन शीघ्र कराएं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत  समूहों के कम गठन होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए परियोजना अधिकारी डूडा  को चेतावनी दी कि 15 नवम्बर, 2016 तक लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत समूहों  का गठन सुनिश्चित करायें। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को  निर्देश दिया कि सड़कों की सेम्पलिंग कराकर जॉच हेतु बीएचयू लैब भेजवायें  जाय, गुणवत्ता में गड़बड़ी मिलने पर सम्बन्धित ठेकेदार के विरूद्ध प्राथमिकी  दर्ज कराये।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना  वर्ष 2016-17 में चयनित समग्र ग्रामों में आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण  कार्य 15 नवम्बर, 2016 तक पूर्ण कराने हेतु अधिशासी अभियंता ग्रामीण  अभियंता सेवा को निर्देश दिया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया कि  एक्सीडेंट ब्लैक स्पाट क्षेत्रों का चिन्हांकित कर साइनेस लगवाने, स्पीड कंट्रोल के लिए कार्यवाही करें। डीएम कुमार प्रशांत ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।  बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त राजीव बनकटा, मुख्य विकास अधिकारी एमपी सिंह, एडीएम बीबी पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed