{"_id":"615899f58ebc3ef8c3794ec1","slug":"speed-up-in-construction-of-durga-puja-pandals-chandauli-news-vns6150353172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पूजा निकट आते ही पंडालों के निर्माण में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा पूजा निकट आते ही पंडालों के निर्माण में आई तेजी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दुर्गा पूजा निकट आते ही विभिन्न पूजा कमेटियों ने पंडालों का निर्माण तेज कर दिया है। हालांकि प्रशासन ने छोटे पंडाल बनाकर छोटी मूर्तियों को रखकर ही पूजा करने की अनुमति दी है पर कुछ पूजा समिति के लोग आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारी कर रहे हैं। आयोजन को लेकर पंडाल बनाने वाले कलाकार दिन-रात कार्य में जुटे हैं।
कोरोना संकमण के बाद पिछले वर्ष शासन की ओर से दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन पर रोक लगा दी गई थी। इससे पूजा कमेटियों ने छोटे स्तर पर पूजा का आयोजन कर परंपरा का निर्वहन किया था। वहीं इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कम होने से पूजा का आयोजन करने वाली कुछ कमेटियों ने आयोजन को भव्य रूप देने का फैसला किया है। हालांकि प्रशासन की ओर से छोटे पंडाल बनाकर उनमें छोटी प्रतिमाएं रखकर पूजा करने की इजाजत देने के बाद ऊहापोह की स्थिति भी बनी हुई है। बावजूद इसके नगर में कुछ स्थानों व ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य पंडाल भी बनाए जा रहे हैं।
नगर में रेलवे की इंडीयन इंस्टीट्यूट, आरपीएफ, न्यू सेंट्रल, गया कॉलोनी, मानस नगर, लोको, डीजल सहित नगर के अमोघपुर, सिकटिया, चंदासी, गल्ला मंडी, लॉट नंबर एक व दो, रविनगर, पटेल नगर सहित अन्य स्थानों पर पूजा का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा आसपास के गांवों में भी पूजा का आयोजन किया जाता है। इस समय रेलवे की सेंट्रल कॉलोनी में भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। वहीं कुछ अन्य पूजा कमेटी के सदस्यों ने आयोजन के लिए चंदा काटना भी शुरू कर दिया है। इससे कुछ अन्य स्थानों पर भी पूजा के भव्य आयोजन हो सकते हैं। वहीं मूर्तिकारों की माने तो बड़ी मूर्तियों के सबसे ज्यादा आर्डर ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद अभी आयोजन को लेकर पूजा कमेटियों में ऊहापोह की स्थिति है। कई कमेटी के आयोजकों ने कहा कि पूर्व से की गई तैयारियों के कारण आयोजन को भव्य रूप देना संभव नहीं होगा। छोटी मूर्तियां रखकर ही पूजा का आयोजन किया जाएगा। वहीं कुछ कमेटी के लोग इसे भव्य रूप देने में लगे हैं।
सभी पूजा कमेटियों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए ही पूजा का आयोजन करने की इजाजत दी गई है। हालांकि पिछले एक सप्ताह से जिले में कोरोना संक्रमित कोई भी नहीं मिला है। इसके बावजूद पूजा कमेटियों को पूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है। विजय नारायण सिंह, एसडीएम, पीडीडीयू नगर तहसील।