फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special trains will run in view of the crowd of those returning to work after the festival

भीड़ को देखते हुए चलेगी चार जोड़ी स्पेशल ट्रेने

Fri, 04 Nov 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Special trains will run in view of the crowd of those returning to work after the festival
पीडीडीयू नगर। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही है। दानापुर से दुर्ग, पुणे एवं लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए ट्रेंने चलेंगी। वहीं राजगीर से सिकंदराबाद के लिए भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दानापुर दुर्ग छठ पूजा स्पेशल छह नवंबर को दानापुर से सुबह आठ बजे खुलकर सात नवंबर की सुबह दस बजे दुर्ग पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सात नवंबर को दुर्ग से दोपहर 13.15 बजे खुलकर आठ नवंबर की दोपहर में 14.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह दानापुर पुणे स्पेशल ट्रेन सात नवंबर को दानापुर से शाम 16.40 बजे खुलकर आठ नवंबर की रात 22.30 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नौ नवंबर को पुणे से सुबह पांच बजे खुलकर 10 नवंबर की सुबह 09.15 बजे दानापुर पहुंचेगी। यह ट्रेन आरा, बक्सर, पीडीडीयू, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खांडवा, भुसावल, मनमाड, खड़गपुर, अहमदनगर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकेंड एसी के तीन, स्लीपर से नौ और जनरल के सात कोच होंगे। इसी तरह दानापुर लोकमान्य तिलक छठ पूजा स्पेशल आठ नवंबर को दानापुर से शाम 18.10 बजे खुलकर नौ नवंबर की रात 22.30 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दस नवंबर को लोकमान्य तिलक से रात 00.15 बजे खुलकर 11 नवंबर की सुबह 08.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। वहीं राजगीर सिकंदराबाद छठ पूजा स्पेशल छह नवंबर को राजगीर से सुबह 10.00 बजे खुलकर सात नवंबर की रात 20.30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन आठ नवंबर को सिकंदराबाद से दिन में 11.30 बजे खुलकर नौ नवंबर की रात 20.00 बजे राजगीर पहुंचेगी। यह ट्रेन बतिख्यारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पीडीडीयू, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर एवं बल्हारशाह स्टेशनों पर रूकेगी। इस ट्रेन में थर्ड एसी के दो, स्लीपर के 16 एवं जनरल चार कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed