{"_id":"67a8ff11320334600c01d98b","slug":"special-trains-were-run-but-the-crowd-at-pddu-junction-did-not-reduce-chandauli-news-c-189-1-svns1010-127069-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: स्पेशल ट्रेनें चलीं पर पीडीडीयू जंक्शन पर कम नहीं हुई भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: स्पेशल ट्रेनें चलीं पर पीडीडीयू जंक्शन पर कम नहीं हुई भीड़
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ में जाने वालों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रोकी गईं स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शनिवार की रात फिर से शुरू कर दिया गया। हालांकि स्पेशल ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू होने के बाद भी स्टेशन पर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वालों की भीड़ कम नहीं हुई। स्टेशन पर शनिवार की रात प्रयागराज जाने वालों की भीड़ लगी रही।
यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए दूसरे स्टेशन से चलने वाले स्पेशल ट्रेनों के साथ ही पीडीडीयू जंक्शन से भी प्रयागराज के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई गई। उधर, रविवार को सुबह से ही प्रयागराज से वापसी करने वालों की भी भीड़ बढ़ गई। इस तरह स्टेशन पर चौबीस घंटे में एक लाख से ज्यादा यात्रियों की भीड़ पहुंच गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ, जीआरपी को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। उधर, रविवार को दोपहर में एएसपी विनय सिंह ने स्टेशन पर पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जाने वालों की संख्या फिर बढ़ गई है। प्रयागराज में ज्यादा भीड़ होने के कारण शनिवार को दोपहर में पीडीडीयू जंक्शन से प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेनें रोक दी गई थीं। हालांकि देर रात फिर से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया। रात करीब एक बजे स्पेशल ट्रेन प्रयागराज रवाना हुई। इस बीच धनबाद, कोयंबटूर, पटना, गया से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेनें रवाना हुईं। उधर, भीड़ को देखते हुए पीडीडीयू जंक्शन से भी स्पेशल ट्रेन चलाई गई। इसके बाद भी स्टेशन पर भीड़ कम नहीं हुई और भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को पसीने बहाने पड़े। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन के मुख्य गेट पर दूसरे दिन रविवार को भी बैरिकेडिंग रही। बिना टिकट स्टेशन पर प्रवेश करने वालों को रोका गया। इस बीच रविवार को सुबह प्रयागराज से लौटने वालों की भी भीड़ बढ़ गई। भीड़ को संभालने के लिए वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज पहुंचे और उन्होंने व्यवस्था संभाली। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, सीएसजी एनके मिश्र, एचआई अभिषेक यादव और स्काउट गाइड की टीम लगी रही। दोपहर में एएसपी विनय सिंह स्टेशन पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। एएसपी ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यहां पर्याप्त संख्या में फोर्स लगाई गई है।