फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special train will run between New Delhi and Danapur

Chandauli News: नई दिल्ली से दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Fri, 04 Sep 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Special train will run between New Delhi and Danapur
पीडीडीयू नगर। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दिल्ली, अलीगढ़, गोविंदपुरी (कानपुर) और पंं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी। ट्रेन के चलने से पीडीडीयू नगर सहित बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 04090 नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल का परिचालन चार सितंबर से 25 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। वहीं, गाड़ी संख्या 04089 दानापुर-नई दिल्ली स्पेशल पांच सितंबर से 26 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
विज्ञापन

नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से रात 11:30 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 11:10 बजे पीडीडीयू जंक्शन, दोपहर 12:30 बजे बक्सर और 1:20 बजे आरा रुकते हुए दोपहर तीन बजे दानापुर पहुंचेगी। इस ट्रेन से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में दानापुर-नई दिल्ली स्पेशल दानापुर से शाम 4:40 बजे रवाना होगी। यह शाम 5:08 बजे आरा, 5:50 बजे बक्सर और रात नौ बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। इसके बाद प्रयागराज, गोविंदपुरी, अलीगढ़ होते हुए अगले दिन सुबह 9:45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को नियमित ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ के बीच अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed