फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special train will run between Barauni to Yesvantpur

बरौनी से यशवंतपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Thu, 03 Nov 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Special train will run between Barauni to Yesvantpur
पीडीडीयू नगर। लोकआस्था का महापर्व डाला छठ मनाने के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ी हुई है। इससे अप की ट्रेनों में लोगों को कन्फर्म सीट नहीं मिल पा रही है। यात्रियों की इस परेशानी को दूर करने के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने बरौनी से पटना व स्थानीय जंक्शन होते हुए यशवंतपुर तक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि बरौनी-यशवंतपुर-बरौनी छठ स्पेशल चार नवंबर को बरौनी से दिन के ढाई बजे खुलेगी और छह नवंबर की शाम साढ़े चार बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सात नवंबर को यशवतंपुर से दोपहर के 12 बजे खुलकर नौ नवंबर को शाम तीन बजे बरौनी पहुंचेगी। अप व डाउन में यह ट्रेन मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर,बल्हारशाह, सिकंदराबाद, गुंतकल व धर्मवरम स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का एक, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के दो, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के सात, शयनयान श्रेणी के छह और सामान्य श्रेणी के चार कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed