फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Spark from short circuit destroys three bighas of wheat crop

Chandauli News: शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी, तीन बीघा गेहूं की फसल खाक

Wed, 10 Apr 2024 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Spark from short circuit destroys three bighas of wheat crop
सकलडीहा। विकासखंड के पदुमनाथपुर के ओड़वली गांव में मंगलवार की दोपहर खेतों के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार के शार्ट सर्किट से तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल धू-धूकर जलने लगी। आग की लपटें देख ग्रामीण लाठी डंडे के साथ खेतों की ओर दौड़ पड़े। चिलचिलाती धूप में उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसडीएम अनुपम मिश्रा के निर्देश पर राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान हुए फसलों का आंकलन में जुट गई। वही सूचना के बावजूद फायर विभाग की टीम के देर से पहुंचने पर किसानों में नाराजगी है। किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों पर आरोप लगाया है कि गांवों में किसानों के खेतो के ऊपर हाईटेंशन तार गुजरे हुए हैं। कई बार शिकायत के बाद भी लटकते तारों को ठीक नहीं कराया गया है। वहीं शासन की ओर से एक अप्रैल से दोपहर में विद्युत आपूर्ति गांवों में बंद रखने का निर्देश है। बावजूद इसके निर्देश का पालन नहीं कराया जा रहा है। कहा कि विद्युत आपूर्ति बंद रहती तो फसल जलने से बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed