फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   sp workers blew effigy of PM

कार्यकर्ताओं ने फूंका पीएम का पुतला

Mon, 02 Mar 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Mon, 02 Mar 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
sp workers blew effigy of PM
वित्तमंत्री अरुण जेटली के आम बजट से असंतुष्ट समाजवादी छात्र सभा के
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने रविवार को अलीनगर तिराहे से जूलूस निकालकर चकिया त्रिमुहानी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंककर विरोध जताया। कहा कि आम बजट पूरी तरह से जनता को बेवकूफ बनाने वाला है।


इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि आम बजट कहीं से भी आम जन के हितों के अनुरूप नहीं है। मोदी ने जनता सेे झूठे वादे कर सत्ता हासिल की है। जबकि जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। मोदी ने जनता से जितने भी वादे किए, एक भी पूरा नहीं किया।


अच्छे दिन की बाट जोह रही जनता को आम बजट से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन वह अपने आप को छला हुआ महसूस कर रही है। मोदी ने प्रदेश में भाजपा का परचम लहराने का जो सपना संजोया है, वह पूरा नहीं होगा।

केंद्र सरकार ने पहले डीजल-पेट्रोल के कीमतों में एक-दो रुपए की कमी कर जनता का विश्वास जीतने की कोशिश की। लेकिन पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में एक ही बार में तीन रुपये से अधिक की बढ़ोत्तरी कर जनता का भरोसा तोड़ दिया है। इस अवसर पर संतोष यादव, पप्पू पांडेय, धीरज यादव, दिनेश यादव, प्रिंस मिश्रा, अजय, दशमी, राजकुमार, लालबरत, सद्दाम, सुनील आदि        मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed