फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Soni was murdered in an illegal relationship, three were booked

अवैध संबंध में हुई थी सोनी की हत्या, तीन पर मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Nov 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Soni was murdered in an illegal relationship, three were booked
शिकारगंज। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव के पथरौलिया बस्ती निवासिनी विवाहिता सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के कारणों का खुलासा कोतवाली पुलिस ने कर दिया है। पुलिस के अनुसार सोनी की गला घोट कर हत्या की गई थी। शव को फंदा से लटका कर आत्महत्या का रूप दिया गया था। कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति गुड्डू की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हेतिमपुर गांव के पथरौलिया बस्ती निवासी सोनी (30) का शव 26 अक्तूबर की सुबह उसी के घर के खपड़ैलनुमा कच्चे मकान के कमरे में लटकता मिला था। पुलिस के अनुसार सोनी का पति गुड्डू बेंगलुरु शहर में नौकरी करता था । उसकी अनुपस्थिति का लाभ उठाकर उसकी बुआ तेतरा के पुत्र सुकेश से सोनी का संबंध हो गया था। इसकी जानकारी होने पर सुकेश की पत्नी नाराज हो गई थी। दीपावली के पर्व पर तेतरा, सुकेश और उसकी पत्नी मनीषा, सोनी के घर मिलने के बहाने पहुंची और मौका देखकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को रस्सी के सहारे घर के ही खंडहर नुमा कमरे में लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के बाद शव लटकाने की रिपोर्ट आई। इस पर कोतवाली पुलिस ने गुड्डू की तहरीर पर धीना थाना क्षेत्र के जनौली गांव निवासी बुआ तेतरा उसके पुत्र सुकेश और सुकेश की पत्नी मनीषा के विरुद्ध हत्या का मुकदमा कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम दर्ज कर लिया। कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed