फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Soil getting sick due to high yield

अधिक उपज की चाह में मिट्टी हो रही बीमार

Sun, 06 Dec 2020 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Soil getting sick due to high yield
चंदौली। किसानों में जानकारी का अभाव और अधिक उत्पादन के लिए धड़ल्ले से रसायनों, उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रयोग से धान के कटोरे में माटी की उत्पादन क्षमता दिनों दिन घटती जा रही है। रसायनों के प्रयोग को रोकने के लिए कृषि विभाग और विशेषज्ञों की ओर से किसानों को सलाह दी जा रही है मगर इसका असर बहुत नहीं दिखाई दे रहा है। खेतों की मिट्टी से जिंक, कार्बन और फास्फेट की मात्रा घटती जा रही है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहे इसके लिए विभाग की ओर से मिट्टी की जांच कर उन्हें मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

कृषि विभाग में लगभग दो लाख से अधिक किसान पंजीकृत हैं। कृषि विभाग की ओर से दो चरणों में लगभग एक लाख 75 हजार किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण कराया जा चुका है। मिट्टी की जांच से जो नतीजे निकल रहे हैं उनके अनुसार अधिकांश किसानों की मिट्टी में जीवांश कार्बन, जिंक, फास्फेट की कमी देखने को मिल रही है। जानकारी के अभाव में किसान सही मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं, जिससे फसल की उत्पादकता प्रभावित हो रही है। कृषि उप निदेशक राजीव कुमार भारती ने बताया कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने के लिए किसानों को जैविक खाद के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। सरकार स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर ही किसानों को उर्वरक की बिक्री करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन

चंदौली। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहे इसके लिए कृषि विभाग की ओर से मिट्टी की जांच कर 1.75 लाख किसानों को मृदा कार्ड मुहैया कराया गया है। इसमें मिट्टी में पाए जाने वाले 12 तत्वों की रिपोर्ट मौजूद है। लेकिन जिंक, कार्बन और फास्फेट की मात्रा रसायनों के इस्तेमाल से न के बराबर रह गई है। इससे फसल के उत्पादन पर असर पड़ने के साथ ही मिट्टी के बंजर होने की आशंका बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। बरहनी ब्लाक अंतर्गत आने वाले गांवों की खेतों में करइल मिट्टी पाई जाती है। जिसे काली दोमट मिट्टी के रुप में पहचान मिलती है। इसमें जीवाश्म की अधिकता होने के साथ पानी सोखने की क्षमता अधिक होती है। खासकर यह मिट्टी धान और दलहनी फसलों के लिए अधिक अच्छी मानी जाती है। लेकिन नरवन के रुप में विख्यात इलाके में धान और गेंहू की पैदावार की ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed