फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sneak hit the earring of the woman sitting on the window seat

उचक्को ने बाली

Sun, 25 Oct 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sneak hit the earring of the woman sitting on the window seat
पीडीडीयू नगर। वाराणसी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच उचक्के सक्रिय हैं। शनिवार को बनारस से पीडीडीयू जंक्शन आ रही फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन में खिड़की वाली सीट पर बैठी महिला यात्री के कान की बाली उचक्कों ने छीन ली। ट्रेन के बाहर से बाली खींचे जाने से महिला यात्री की कान फट गई। स्थानीय स्टेशन पर महिला यात्री का इलाज किया गया।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी जेनिफर अख्तर (29) डाउन फरक्का एक्सप्रेस के स्लीपर कोच संख्या एस 7 के सीट संख्या 71 पर सवार होकर दिल्ली से मालदा की यात्रा पर थी। ट्रेन बनारस से आगे बढ़ी थी कि इसी बीच यार्ड में ट्रेन के बाहर से किसी ने महिला के बाएं कान की बाली नोच ली। इससे महिला का कान फट गया और खून की धारा बहने लगी। यात्रियों ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। ट्रेन लगभग चार बजे स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। अरपीएफ एसआई अर्चना मीणा और सरिता गुर्जर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों के साथ पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली। वहीं पूर्व मध्य रेलवे लोको मंडलीय अस्पताल की चिकित्सक डॉ. लवली सिंह ने कोच में पहुंच कर महिला यात्री का इलाज किया। जीआरपी ने एफआईआर की मांग की तो बताई यात्रा 21 पर एफआईआर दर्ज कराएंगे। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed