फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Slogans by railway workers to stop allowance

केंद्रीय कर्मियों का भत्ता रोकने के विरोध में की नारेबाजी

Tue, 02 Jun 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Slogans by railway workers to stop allowance
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर महंगाई भत्ता रोकने का विरोध करते रेलकर्मी। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनरतले रेलकर्मियों ने मंगलवार को महंगाई भत्ता सहित अन्य भत्तों को रोकने के विरोध में जगह जगह गेट मीटिंग कर रेलवे के खिलाफ नारेबाजी की। बताया कि पूरे देश में आठ जून को काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन स्टेशन पर कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। इस दौरान रेलवे के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भत्तों को रोकने के फैसले को वापस लेने की मांग की गई। लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि अगर इस तरह के विरोध से केंद्र सरकार नहीं मानती है तो इसका रूप और भयंकर होगा। इस मौके पर का.बालक राम, लालजी यादव, इफ्तखार खां, दिनेश देव, राजीव नयन, रामनरेश यादव, केएन तिवारी, दीपक त्यागी, संदीप कुमार, एमके सुरी, सुभाष सिंह, संजीव पाल, संतोष कुमार सिंह, रमेश सिंह, नितिश कुमार, जितेन्द्र कुमार, राम प्रसाद, रामाशंकर राम, महेंद्र प्रसाद, सुरेश सिंह, शंकर दयाल तरूण, दिनेश कुमार सिंह, मुस्ताक़ अहमद, राजेंद्र सिंह, जेपीएल श्रीवास्तव, दिनेश भगत रहे। इसी तरह ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के प्लांट डिपो शाखा की ओर से ट्रैक मशीन अनुभाग के गेट पर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए मीटिंग हुई। इसमें सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध किया गया। यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि सरकार के फैसले के विरोध में रेलकर्मचारी आंदोलन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कहा कि कोरोना काल में रेलकर्मचारियों ने जिस हिसाब से काम किया है, उससे उन्हें इनाम मिलना चाहिए लेकिन रेलवे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता रोका जा रहा है। इस मौके पर एसपी सिंह, शंकर प्रसाद, अमरेंद्र कुमार, एके उपाध्याय, मोहन राम, बीबी सिंह, रमेश कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार, प्रभात कुमार, सुल्तान अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed