फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six lane road will be converted into four lane in the city area

Chandauli News: सिक्सलेन सड़क नगर क्षेत्र में फोरलेन में हो जाएगी तब्दील

Fri, 17 Jan 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Six lane road will be converted into four lane in the city area
पीडीडीयू नगर। पड़ाव से गोधना चौराहे तक बन रहे सिक्स लेन को नगर क्षेत्र में करीब तीन किमी दूरी तक फोरलेन में तब्दील किया जाएगा। प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुसार नगर क्षेत्र में नौ-नौ मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा डेढ़ मीटर चौड़ाई में डिवाइडर बनाया जाएगा। दोनों पटरियों पर किनारे करीब ढाई मीटर चौड़ा नाला भी बनाया जा रहा है। कुल मिलाकर 28.2 मीटर चौड़ाई में जमीन का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए जमीन कम होने पर बाजार में 100 से ज्यादा लोगों की जमीन का अधिग्रहण भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

पड़ाव से गोधना तक 328.28 करोड़ रुपये की लागत लगभग 15 किमी सिक्स लेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। पीडीडीयू नगर में सड़क को फोरलेन बनाए जाने का प्रस्ताव है। वर्ष 2022 में पड़ाव से शुरू हुआ सिक्स लेन का काम अब नगर में पहुंच चुका है। दरअसल, शासन के निर्देश पर फोरलेन सड़क बनाई जा रही है। इसके लिए 28.2 मीटर चौड़ाई में जमीन अधिगृहीत की गई है। शासन के इस निर्णय से कुछ लोग खुश तो कुछ नाराज हैं। नाराज लोग सिक्स लेन सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं, जबकि पुराने दुकानदार निर्णय से खुश हैं। इस बीच लोक निर्माण विभाग ने कार्ययोजना को लेकर स्पष्ट किया है कि पुराने जीटी रोड को तोड़कर नौ-नौ मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा ढ़ाई मीटर का बड़ा व दो मीटर चौड़ाई का छोटा नाला बनाया जाएगा। डेढ़ मीटर चौड़ा डिवाइडर भी बनाया जाएगा। इसके अलावा डेढ़ मीटर चौड़ाई में जमीन पर बिजली के पोल व जल निगम की पाइपलाइन आदि बिछाई जाएगी। वर्तमान में नगर क्षेत्र में बड़ा नाला बनाने का काम चल रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि पूरी धनराशि में ही फोरलेन की लागत भी शामिल है। फोरलेन सड़क के लिए अलग से धन का आवंटन नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि फोरलेन सड़क की जद में आने वाले लोगों की जमीन का अधिग्रहण भी किया जा सकता है। इसके दायरे में 100 से ज्यादा लोगों की जमीन आ सकती है। पहले से प्रस्तावित नक्शे के अनुसार फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed