फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shreya and Divyanshi won Gold in State Taekwondo Competition

Chandauli News: स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में श्रेया व दिव्यांशी ने जीता गोल्ड

Mon, 26 Dec 2022 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Shreya and Divyanshi won Gold in State Taekwondo Competition
पीडीडीयू नगर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 22 से 25 दिसंबर तक आयोजित स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चंदौली ताइक्वांडो एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदकों पर कब्जा किया। यह जानकारी ताइक्वांडो एसोसिएशन चंदौली के सचिव सतीश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में श्रेया मिश्रा ने 32 किलो भारवर्ग और दिव्यांशी तिवारी ने 47 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं कृति मिश्रा ने 41 किलो, प्रियांशी रावत ने 32 किलो, श्रेया गुप्ता ने 44 किलो व चेतन मिश्रा ने 25 किलो भारवर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा रिया वर्मा ने 37 किलो, राहुल कुमार ने 55 किलो, उत्कर्ष तिवारी ने 21 किलो और आदित्य मिश्रा ने 23 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। टीम के कोच दिलीप कुमार गुप्ता व टीम मैनेजर अमन पाल रहे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय, उपाध्यक्ष डॉ. साजू थॉमस, संरक्षक विनय कुमार वर्मा व कोच आजाद हुसैन, कृष्ण देव, संतोष भारती, धीरज यादव अमन कुमार ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed