फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seven candidates got less votes than NOTA

Chandauli News: सात प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले

Wed, 05 Jun 2024 03:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Seven candidates got less votes than NOTA
चंदौली। लोकसभा चुनाव में चंदौली सीट के 10 में से आठ प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। सात उम्मीदवारों को तो नोटा से भी कम वोट मिले। इस बार यहां 9005 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। इस तरह नोटा चौथे स्थान पर था। चंदौली सीट से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें सपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय दूसरे स्थान पर रहे। इनके अलावा कोई प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाया। सबसे कम 1977 वोट समझदार पार्टी प्रत्याशी रामगोविंद को मिले, जबकि सपा और भाजपा के अलावा सबसे ज्यादा एक लाख 59 हजार 903 वोट बसपा प्रत्याशी सत्येंद्र मौर्य को मिले। इसके अलावा भागीदार पार्टी के शोभनाथ प्रजापित को 4032 और युग तुलसी पार्टी के उम्मीदवार को 3096 वोट मिले। निर्दल प्रत्याशी संतोष कुमार को 2969, मौलिक अधिकार पार्टी के राजेश विश्वकर्मा को 2762, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के अरविंद कुमार पटेल को 2745 और जय हिंद पार्टी के संजय कुमार सिन्हा को 2623 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed