फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Self-defense training given to women constables

Chandauli News: महिला आरक्षियों को आत्मरक्षा की दी गई ट्रेनिंग

Sat, 05 Jul 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Self-defense training given to women constables
पीडीडीयू नगर। इलिया थाना परिसर में चल रहे जेटीसी यूपी पुलिस महिला प्रशिक्षण में नवनियुक्त महिला पुलिस जवानों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन

इसमें कोबुडो मार्शल आर्ट के जिला महासचिव और एनआईएस बॉक्सिंग कोच कुमार नंदजी ने अंतिम दिन विभिन्न प्रकार के आत्मरक्षा तकनीकों द्वारा स्वयं का बचाव करते हुए भीड़ या उपद्रवियों पर नियंत्रण करने का अभ्यास करवाया। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चल रहे प्रशिक्षण में महिला पुलिसकर्मियों को मानसिक और शारीरिक तौर उन्हें स्वयं का बचाव करते हुए दुश्मनों को पकड़ने की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

इसमें फेस-स्टमक, पंच, डिफेंस तथा किक अटैक के साथ बचाव, सामने से कोई पकड़ ले या गर्दन पकड़ ले जैसे विभिन्न आत्मरक्षा की तकनीक सिखाते हुए महिला पुलिस को अभ्यास कराया गया। आरआई इंस्पेक्टर रामविलास ने ट्रेनिंग से जुड़ी सुविधाओं की व्यवस्था की। इस मौके पर थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह, पीटीआई श्रीनाथ यादव, मिथिलेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed