{"_id":"5f0368c28ebc3e42b320406a","slug":"seal-the-village-of-the-infected-vigilance-increased-chandauli-news-vns534352836","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित मिले मरीजों के गांव को किया सील, कड़ी चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित मिले मरीजों के गांव को किया सील, कड़ी चौकसी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना मरीजों के बढ़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार की रात छह कोरोना पाजिटिव मिले थे सोमवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पाजिटिव मरीजों को कोविड-19 अस्पताल भेजने के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश कर उनकी जांच पड़ताल की गई। साथ ही उन्हें घरों में रहने की सलाह दी गई है। वहीं सभी पाजिटिव मिले मरीजों के गांव को सील कर दिया गया है।
जिले में अब तक 182 संक्रमित मिल चुुके हैँ। इसमें 71 एक्टिव केस हैं और 108 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि तीन मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। जिले में भी 65 हाट स्पाट हैं जहां के मरीज एक्टिव हैं। मरीजों के कुछ गांव को सील कर आई अलर्ट मोड पर रखा गया है, उन्हें हाट स्पाट नहीं बनाया गया है कारण कि बाहर से आने के बाद मरीज सीधे अस्पताल में जांच कराने के बाद क्वारंटीन हो गए थे। रविवार को सकलडीहा में तीन, शहाबगंज, चकिया और नियामताबाद ब्लाक में एक-एक मरीज मिलने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग, प्रशासनिक टीम ने गांवों को सील कर दिया। मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच पड़ताल कर उन्हें घरों में रहने की सलाह दी है। वहां सैनिटाइजेशन के साथ साफ-सफाई शुरू करा दी गई है।
चकिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर ग्राम पंचायत स्थित राजस्व गांव मुरारपुर में हरियाणा से चलकर आए एक युवक के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर जिला चिकित्सा विभाग की टीम ने रविवार को जानकारी होते ही
विज्ञापन
एंबुलेंस की सहायता से कोरोना हॉस्पिटल भेज दिया। वहीं सोमवार को अन्य घर के सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
जानकारी होने पर अगल बगल के बस्ती के लोग सहमे हुए है। मुरारपुर निवासी कोरोना संक्रमित युवक के माता-पिता भी हरियाणा में रहते हैं। चार दिन पहले युवक अपने घर पहुंचा और उसकी जांच में कोरोना पाजिटिव पाया गया। सोमवार को घर के सामने की मार्ग को पूरी तरह से हॉटस्पॉट कर दिया गया तथा उसके घर के और बस्ती के बीच जाकर सहायक विकास अधिकारी सत्येंद्र श्रीवास्तव सचिव अशोक कुमार प्रधान प्रतिनिधि काशीनाथ सिंह सफाई कर्मियों के माध्यम से सैनिटाइजेशन कराया गया। हॉटस्पॉट स्थल का कोतवाल रहमतुल्ला खान एसएसआई राणा प्रताप यादव पुलिस टीम के साथ पहुंचकर जायजा लिया। किसी को भी आने जाने की गतिविधियों पर विराम लगाने की मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया।
03-शहाबगंज-सकलडीहा में भी किया सील
शहाबगंज/सकलडीहा। कोरोना मरीज मिलने के बाद शहाबगंज के राममाड़ो गांव और सकलडीहा के तीन गांवों का सील कर दिया गया है। शहाबगंज के राममाड़ों गांव में सोमवार को पहुंची पुलिस ने गांव को सील कराने के साथ ही लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज के परिवार वालों की जांच कर होम क्वारंटीन रहने की हिदायत दी है। इसी तरह रेवसा और आलमपुर और विसुंधरी गांव में एक-एक मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम तीनों गांवों में पहुंचकर मरीजों के संपर्क में आने वालों की जांच पड़ताल की है। उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। वहीं नियामयताबाद ब्लाक के मरीज के घर वालों की जांच की रही है।