फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM furious after paddy purchase stopped due to lack of sacks

बोरे के अभाव में धान का क्रय बंद देख भड़के एसडीएम

Fri, 04 Dec 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
SDM furious after paddy purchase stopped due to lack of sacks
कंदवा। क्रय केंद्रों पर धान खरीद की वास्तविकता परखने के लिए एसडीएम सदर विजय नरायन सिंह ने बृहस्पतिवार को तलासपुर स्थित धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। बोरे के अभाव में धान का क्रय बंद देख एसडीएम भड़क उठे। इस दौरान उन्होंने मोबाइल से यूपी एसएस अरावली एग्रो के जिला प्रबंधक को क्रय केंद्र की समस्याओं को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की अपराह्न तीन बजे उपजिलाधिकारी सदर अचानक यूपी एसएस अरावली एग्रो द्वारा संचालित तलासपुर क्रय केंद्र पर जा पहुंचे। इस दौरान क्रय केंद्र पर किसानों का धान गिरा था लेकिन बोरे के अभाव में खरीद नहीं हो रही थी। क्रय केंद्र प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि तीन किसानों से खरीद हुई है। अन्य किसानों ने धान गिराया है लेकिन बोरे के अभाव में खरीद बंद कर दी गई है। इस पर एसडीएम सदर भड़क उठे। उन्होंने तत्काल मोबाइल से संबंधित संस्था के जिला प्रभारी से बात कर तत्काल क्रय केंद्र पर बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने व खरीद शुरू करने का निर्देश दिया। क्रय केंद्र के जिला प्रभारी ने उन्हें शुक्रवार से बोरे उपलब्ध कराने व खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार काम करें। धान क्रय में अगर कोई दिक्कत आ रही हो तो बताएं। उसे तत्काल दूर किया जाएगा। उन्होंने इस मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed