फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Scuffle between passenger and TTE over seat in train

Chandauli News: ट्रेन में सीट को लेकर यात्री और टीटीई में हुई हाथापाई

Mon, 26 Dec 2022 08:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Scuffle between passenger and TTE over seat in train
पीडीडीयू नगर। आनंद विहार से गया जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर चल टिकट परीक्षक और यात्री के बीच हाथापाई हो गई। टीटीई की पिटाई की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने यात्री को हिरासत में ले लिया। थाने में लंबी पंचायत के बाद दोनों ने समझौता कर लिया। आनंद बिहार से गया जा रही गरीबरथ एक्सप्रेस में कानपुर के टीटीई अखिलेश श्रीवास्तव ड्यूटीरत थे। ट्रेन के कानपुर से रवाना होने पर गया बिहार जा रहे एक यात्री ने बर्थ देने की मांग की। इस बात को लेकद टीटीई और यात्री में तूतू मैंमैं के बाद हाथापाई शुरू हो गई। टीटीई ने इसकी शिकायत कंट्रोल में दी। वहीं ट्रेन में टीटीई की पिटाई से विभागीय कर्मियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी सक्रिय हो गई। ट्रेन दिन में साढ़े 11 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। जीआरपी, आरपीएफ व विभागीय कर्मचारी पहुंच गये। टीटीई की शिकायत पर जीआरपी ने यात्री को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्ष जीआरपी में पहुंचे। यहां काफी देर तक पंचायत हुई। बाद में यात्री ने टीटीई से माफी मांग ली। इसके बाद मामला रफा दफा हो गया। जीआरपी कोतवाल सुरेश कुमार सिंह ने बताया दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद यात्री को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed