{"_id":"661ee43fb6e93f74a50c574f","slug":"school-children-getting-burnt-in-the-scorching-sun-chandauli-news-c-189-1-va11003-113431-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कड़ी धूप में झुलस जा रहे स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कड़ी धूप में झुलस जा रहे स्कूली बच्चे
विज्ञापन
चंदौली। भीषण गर्मी और कड़ी धूप में दो बजे हो रही जिले के परिषदीय विद्यालयों की छुट्टी बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। धूप इतनी कड़ी है कि घर आने में बच्चे झुलस जा रहे हैं। अभिभावक लगातार स्कूलों के समय कम करने की मांग कर रहे हैं पर अधिकारी शासन के आदेश का हवाला देकर समय बदलने के पक्ष में नहीं है। ऐसे में 40 डिग्री तापमान में स्कूल आने-जाने में बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अप्रैल शुरू होते ही गर्मी का असर दिखाने लगी है। सुबह 10 बजे से ही तेज धूप से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वालों बच्चों को भी आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। अत्यधिक गर्मी व लू को देखते हुए शिक्षक संगठन और अभिभावक परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने की मांग कर चुके हैं। वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में परिषदीय विद्यालयों को सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक कर दिया गया है। बच्चों को चिलचिलाती धूप से राहत दिलाने के लिए पिछले सप्ताह राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के शिक्षक व पदाधिकारी एक सप्ताह पूर्व बीएसए को पत्रक भी सौंप चुके हैं।
मौसम विभाग की वेवसाइट के मुताबिक मंगलवार को तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। अगले एक सप्ताह तक 39 से 40 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है। ऐसे में सुबह दस बजे से ही तेज धूप हो जा रही है। बीते एक अप्रैल को गर्मी के कारण धीना क्षेत्र के डैना प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह की एक छात्रा बेहोश गई थी।
विज्ञापन
नियामताबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गौरी गर्मी बढ़ने के कारण बच्चों की उपस्थित कम हो गई है। विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा पासवानने बताया कि विद्यालय में कुल 134 बच्चे पंजीकृत हैं। इन दिनों इनमें से 70 से 80 बच्चे आ रहे हैं। बिछिया कला गांव के इंग्लिश मॉडल प्राथमिक विद्यालय में कुल 110 बच्चे पंजीकृत हैं लेकिन 80 बच्चे ही आ रहे हैं।
विद्यालय के समय में अभी बदलाव की कोई मंशा नहीं है। सुबह आठ बजे से दो बजे तक ही विद्यालय संचालित होंगे। निदेशक का आदेश है कि अनावश्यक समय में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।- सत्येंद्र कुमार सिंह, बीएसए