{"_id":"634b061baa91147add3d4426","slug":"satish-jindal-becomes-president-of-chandasi-coal-traders-association-chandauli-news-vns679242752","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदासी कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सतीश जिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदासी कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सतीश जिंदल
विज्ञापन
चंदासी कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने पर सतीश जिंदल का स्वागत करते लोग। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। एशिया के सबसे बड़े कोयला मंडी चंदासी में नव गठित चंदासी कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में हुई। इसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सतीश कुमार जिंदल को अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष सहित एसोसिएशन के पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि ईंट निर्माता समिति के प्रदेश चेयरमैन रतन कुमार श्रीवास्तव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों, मजदूरों और कर्मचारियों के पलायन को रोकने, कोयला मंडी के विकास को गति प्रदान करने के लिए नई समिति का गठन किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि कोयला मंडी में कोल मजदूरों और कर्मचारियों के लिए रोजाना 10 बजे से दो बजे तक निशुल्क ओपीडी चलाया जाएगा। यहां निशुल्क दवाइयां मिलेगी। कोल मजदूरों और कर्मचारियों का सामूहिक बीमा कराया जाएगा।
बैठक में मुख्य सड़क की दशा सुधारने, पानी की निकासी की व्यवस्था करने, डिपो में अंदर जाने वाले रास्तों को मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया। कहा कि कोलमंडी की लगभग एक किमी सड़क पर रोजाना झाड़ू लगाकर सफाई कराने और मंडी में दो जगह सार्वजनिक पीने के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। बताया कि नई टीम का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। इस मौके पर अशोक कानूडिया और दिलीप अग्रवाल उपाध्यक्ष, मोहित बागड़िया सचिव, हरिहर सिंह सह सचिव, देशदीप मित्तल कोषाध्यक्ष चुने गए। विजय कुमार राय प्रवक्ता, नियाज अहमद महामंत्री, आशा राम यादव मीडिया प्रभारी बनाए गए। आनंद प्रकाश अग्रवाल, रतन सिंह, सुशील मोहन मित्तल, आरके जैन, रवीन्द्र अग्रवाल, सुभाष तुलस्यान, सरदार नरेंद्र पाल सिंह, काशीनाथ जायसवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, नरेश मित्तल, आनंद तोदी, हाजी इसरार अहमद, हाफ़िज अहमद, राजकुमार सरैया, मुरारी गुप्ता, बद्रीनाथ सिंह, शब्बीर अहमद, हाजी इकरामुद्दीन अहमद, रोहतास शर्मा,राकेश अग्रवाल संरक्षक चुने गए। मनोज अग्रवाल, राजू कलवांनी, संजय सिंह, अभिषेक सिंह, नारायण यादव, विकास कुमार, विशाल जगोंटा को कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।